जै जै मने

शुक्रवार, अगस्त 27, 2010 1 Comments A+ a-


गर कई दिनों बाद किसी अपने से मिलने का वक्त मिले और आप अपने बटुए को टटोले और बटुवे से खटुवा निकले तो ???
ऐसा ही कुछ हुवा मेरे साथ कल सोच रहा था की बैंक अकाउंट की हालत काफी हेल्थी होगी पर हालत पतली निकली और मै सोचने लगा की क्या किया जाये जिससे कम से कम बचत के ही सही कुछ उपाय तो निकल आये ..
DTC जब लागु होगा तब होगा वैसे साधारण इन्सान के लिए जो की आज कल आम इस नाम से जाना जाता है उसे कुछ ख़ास फायदा दिखाई नहीं देता पर हा सर्कार कोई नै मुश्किल नहीं दे रही इससे बड़ी और क्या बात होगी सुना जा रहा है की टैक्स कोड १९६१ से बदला नहीं गया अब इसमें सुधर लाया जा रहा है तो चलिए इसे एक अछ्छी खबर मानते है .. शायद आने वाले दौर मै अपने सेविंग पे जादा टैक्स चुकाना भी तो एक सरदर्द ही तो है |अब यही देखिये न की सांसदों ने अपनी तन्क्वाह बढ़ा ली अब उन्हें भी तो घर चलाना है देश में बढ़ी हुई महंगाई उन्हें भी तो सता रही है ..  तो सोचा होगा " भई ! हमसे महंगाई तो कम होने से रही अब इस महन्गाई में अपनी तनख्वाह ही बढ़ा लेते है ताकि कल महंगाई की पड़ने वाली मार से तो बच जाए" वैसे भी संसद में जो कुछ भी होता है वो सब करने के लिए सपोर्ट भी तो चाहिए | अब नेता तो नेता ठहरे |
चलिए कुछ नुख्स अगर ध्यान में रखे जाये तो हो सकता हिया की भविष्य में खर्चे पे नियंत्रण लाया जा सके |
अब मै कोई विशेषग्य तो नहीं हु इसीलिए मै मनीकंट्रोल डोट कॉम की सुन्दर भेंट को आप तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा हु आशा है की इस लेख से आप जौर कुछ बचत कर लेंगे |
जब महंगाई की दर 12 फीसदी के करीब जा पहुंची है, तब आप लागत कैसे कम करेंगे? एक समय का भोजन करना तो योगियों का काम है, लेकिन हम अच्छा जीवन स्तर बनाए रखने के बाद भी लागत कैसे घटाएं।

पीवी सुब्रह्मण्यम जी की और से साभार 

1. घर पर भोजन करें
बाहर भोजन करना महंगा विकल्प है। अगर आप बाहर खाना खाते हैं तो घर के 50 रुपए के मुकाबले 200 रुपए खर्च करते हैं। यह 150 रुपए आप सिस्टैमेटिक इनवेस्टमेंट प्लान में लगाएं तो 30 साल में 30 करोड़ रुपए हो जाते हैं।

2. आप जो खरीद रहे हैं उसके बारे में जानें
अपनी खरीदारी की योजना बनाएं। जो भी चीज सामने आए उसे खरीदते रहेंगे तो आप ज्यादा खर्च करेंगे। एक सप्ताह के भोजन की योजना बनाएं कि क्या खरीदने की जरूरत है। सूची में शामिल वस्तुएं ही खरीदें।

3. सही मुकाम पर जाएं स्टोर पर आप अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए भी लंबी दूरी तय करते हैं। तब आप ऐसी चीज भी खरीद लेते हैं जिसकी आपको जरूरत नहीं होती। जरूरत का सामान स्टोर के कोने में पड़ा रहता है। जब खरीदी करने जाएं तो अपनी जरूरत के हिसाब से सही मुकाम पर जाएं।
4. जब पेट भरा हो तब करें खरीदी
जब आर भूखे होते हैं तब बहुत सारी चीजें खरीद लेते हैं। इनमें बहुत सी गैर-जरूरी चीजें भी होती हैं। जब पेट भरा होता है तो गैरजरूरी चीजें खरीदने से बचते हैं।
6. क्या बॉटल्ड पानी जरूरी है?
जब आप घर से निकल रहे हैं तभी पानी की बोतल साथ रख लीजिए। यह बाहर जाकर बोतल खरीदने से अच्छा है।
7. बच्चों को घर छोड़ें जब भी खरीदी करने निकलें, बच्चों को घर छोड़ दें। बच्चे साथ रहते हैं तब आप अनावश्यक चीजें तो खरीदते ही हैं, आपसे खर्च भी ज्यादा होता है।

8. थोक में खरीदें थोक में खरीदने से काफी पैसे बचते हैं। फैमिली साइज पैक खरीदना अच्छा है। बड़ी मात्रा में खरीदी का नुकसान भी है। अगर आप कोई खास चीज ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते तो वह बेकार जाएगी।
9. रिवार्ड कार्ड का इस्तेमाल करें
अगर आप बार-बार किसी एक स्टोर पर जाते हैं तो वहां के रिवार्ड कार्ड का इस्तेमाल करें। बिना कार्ड के आपका बिल ज्यादा हो सकता है। कई बार कार्ड पर दूसरी सुविधाएं भी मिल जाती हैं।

10. स्थानीय उत्पाद खरीदिए आप स्टोर में जाकर अमेरिकी अंगूर मत खरीदिए। जैसे स्थानीय फल-सब्जियां काफी कम दाम पर बाजार में मिल जाएंगे।
11. अनब्रांडेंड सामान लें ब्रांडेड और अनब्रांडेड सामान की कीमतों में भारी अंतर होता है। ड्राई फ्रूट जैसी वस्तुओं की कीमतों में भी ब्रांड से अंतर आता है। कई बार तो ब्रांडेड कार्न फ्लैक्स, बिना ब्रांड के ड्राई फ्रूट से भी महंगा होता है।

12. पुरुष बुरे खरीदार पुरुषों में खरीदारी के समय धैर्य नहीं होता। जब भी आप जल्दी में होते हैं सबसे महंगा सामान खरीदते हैं।
13. कीमतों की तुलना करें जो लोग कीमतों की तुलना करते हैं उन्हें यह भी पता चल जाता है कि कौन सा सामान कहां अच्छा मिलता है। वे योजना बनाकर खरीदते हैं और कम खर्च करते हैं।

14. सेल्स आफर का लाभ लें सितंबर से दिसंबर के दौरान अक्सर त्योहार की छूटें दी जाती हैं। हिंदू, मुस्लिम व ईसाइयों के त्योहार इस दौरान आते हैं। स्टोर में काफी छूटें चलती हैं, इनका फायदा उठाएं।
15. बार-बार न खरीदें जितनी बार दुकान या स्टोर पर जाएंगे, उतना सामान कम खरीदेंगे और चक्कर ज्यादा लगाएंगे। लागत बढ़ जाएगी।

16. नकद करें भुगतान जब आप रोजाना की खरीदारी भी क्रेडिट कार्ड से करने लगते हैं तो आपके क्रेडिट कार्ड के महंगा होने की आशंका बढ़ जाती है। जितनी भी बचत कर रहे हैं, ब्याज के रूप में चुका देंगे। नकद सबसे अच्छा विकल्प है।
17. अपना बिल देख लें क्रेडिट कार्ड हो या म्यूचुअल फंड की रसीद जिसमें भी वित्तीय झंझट हों, उसका ध्यान रखें। बिल चुकाने से पहले अच्छी तरह जांच लें।
18.  मानसून में लैदर का सामान और ठंड में छतरी खरीदें आफ सीजन  में खरीदी करने से लागत कम हो जाती है। ठंड में इस्तेमाल होने वाला सामान गर्मियों में और ठंड में छतरियां हमेशा सस्ती पड़ती हैं।

प्रिंट करे